Explore

Search

March 3, 2026 11:41 am

युवा जदयू द्वारा छात्र समागम का आयोजन,सैकड़ों युवाओं ने थामा जदयू का दामन

 

युवा जदयू द्वारा छात्र समागम का आयोजन,सैकड़ों युवाओं ने थामा जदयू का दामन

 

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यालय सभागार में युवा जदयू द्वारा एक भव्य छात्र समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समागम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विचारों, सुशासन, सामाजिक न्याय और युवा केंद्रित नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते समय उपस्थित युवाओं ने समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राजनीतिक आंदोलन की असली ऊर्जा होती है और जदयू युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रज किशोर ने छात्रों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मीडिया संबोधन करते हुए जदयू दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री सर्वेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में युवाओं का जदयू से जुड़ना इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। संगठन महासचिव अशोक प्रधान व प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राय व प्रधान महासचिव राहुल कुमार ने भी संबोधन किया।

कार्यक्रम के दौरान युवा जदयू ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। जिसमें

अंश सक्सेना को युवा जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष,

रजनीश कुमार झा को युवा जदयू का प्रदेश महासचिव,

सत्यम राज को युवा जदयू का प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा

पृथ्वी सिंघा को युवा जदयू का प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!