Explore

Search

February 24, 2026 11:35 am

सुपौल आग हादसा 2026: मां-बेटी जिंदा जलीं, शॉर्ट सर्किट या चूल्हा कारण?

सुपौल आग हादसा 2026: मां-बेटी जिंदा जलीं, शॉर्ट सर्किट या चूल्हा कारण?

 

बिहार के सुपौल में आग हादसा: 22 वर्षीय महिला और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर हुई मौत

सुपौल: नगर परिषद क्षेत्र के एक छोटे ईंट-फूस के घर में अचानक लगी आग ने 22 वर्षीय नीलम देवी और उसकी चार साल की बेटी अंजली कुमारी की जान ले ली। दोनों मां-बेटी सोते समय ही आग की चपेट में आ गई और बाहर नहीं निकल सकीं।
बेटी के मायके में थीं नीलम देवी
नीलम देवी मूल रूप से प्रमोद पासवान की पुत्री थीं। उनकी शादी 7-8 वर्ष पहले सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के आरन बिशनपुर निवासी पिंटू यादव से हुई थी। पति दिल्ली में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। नीलम अपने चार साल की बेटी अंजली के साथ कुछ दिनों के लिए मायके बलवा पुनर्वास आई हुई थीं। उनका एक बेटा भी पिता के साथ दिल्ली में ही रहता है।
आग ने पल भर में घर को राख में बदल दिया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 2:30 बजे घर में अचानक आग लग गई। फूस की छत और घर में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। मां-बेटी घर के अंदर फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी, लेकिन मदद के समय तक बहुत देर हो चुकी थी।
परिजनों में मातम
घटना के बाद पूरे वार्ड में मातम पसर गया। मृतका के पिता प्रमोद पासवान और अन्य परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृतका के भाई करण पासवान ने कहा:
“हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी बहन और भांजी इस तरह हमें छोड़कर चली जाएंगी। आग कैसे लगी, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इस हादसे ने हमारा सब कुछ छीन लिया।”
आग कैसे लगी?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सुपौल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया:
“परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि मृतक महिला के पति द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि वह दिल्ली से चल चुके हैं।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!