Explore

Search

March 5, 2026 6:13 am

उप विकास आयुक्त द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण*

*उप विकास आयुक्त द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण*

आज उप विकास आयुक्त, नवादा नीलिमा साहु द्वारा विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला विकास शाखा, जिला जल एवं स्वच्छता समिति शाखा, डीआरडीए शाखा, आईसीडीएस कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय सहित अन्य संबंधित शाखाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रखने का निर्देश दिया। जिला विकास शाखा में फाइलों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी फाइलों को आलमीरा में सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए तथा कार्यालय में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

उप विकास आयुक्त द्वारा निदेशक, डीआरडीए को निर्देश दिया गया कि टूटी-फूटी एवं अनुपयोगी आलमीरा, कुर्सी एवं अन्य सामग्रियों की सूची तैयार कर नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त विकास भवन परिसर में जिला खनिज फाउंडेशन द्वारा निर्मित शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर समिति गठित कर साफ-सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

जिला कल्याण शाखा के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी से संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समग्र सेवा के अंतर्गत लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि प्रशासनिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का यह सामूहिक दायित्व है कि कार्यालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाया जाए। स्वच्छ वातावरण में कार्य करने से कार्य की एकाग्रता बढ़ती है तथा नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। साफ-सुथरा कार्यालय संगठन की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा पालना घर का भी निरीक्षण किया गया। पालना घर की व्यवस्थाओं को देखकर वे प्रसन्न हुईं तथा वहां बच्चों की उपस्थिति एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए धीरज कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला समन्वयक एलएसबीए अविनाश कुमार, डीपीओ मनरेगा श्री विकेश कुमार, एमआईएस पीएमएवाई-जी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!