Explore

Search

March 15, 2026 9:43 pm

“इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमी के लिए यूपी से बिहार पहुंची युवती; 4 दिन से गांव में भटक रही”

“इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमी के लिए यूपी से बिहार पहुंची युवती; 4 दिन से गांव में भटक रही”

 

समस्तीपुर: सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग अब समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के Prayagraj की एक युवती (काल्पनिक नाम पूजा) अपने प्रेमी को पाने के लिए Samastipur जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड-9 पहुंच गई और पिछले चार दिनों से गांव में रहकर न्याय की गुहार लगा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लीपुर पंचायत निवासी एक युवक से युवती की पहचान करीब नौ महीने पहले Instagram के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिया था, जिसके बाद वह प्रयागराज से शिवाजीनगर पहुंची।
युवती का कहना है कि दोनों पहले समस्तीपुर में एक होटल में ठहरे थे और कुछ दिनों तक रिश्तेदार के घर भी साथ रहे। इस दौरान युवक ने उसकी मांग में सिंदूर डालकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने की बात कही थी।
हालांकि जब युवक के परिवार वालों को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक के पिता ने उसे धमकाया और बाद में युवक को अपने साथ ले गए। इसके बाद से युवक युवती को छोड़कर फरार हो गया।
बताया जाता है कि युवती पिछले चार दिनों से गांव में ही एक ग्रामीण के घर रह रही थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। शनिवार देर शाम सूचना मिलने पर Bihar Police की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षा के तहत हथौड़ी थाना ले गई।
थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि लड़का और लड़की के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवती को न्याय मिल सके। फिलहाल पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!