Explore

Search

March 19, 2026 11:43 pm

कुंडल में श्रीमद भागवत कथा में बीडीओ व पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, हजारों श्रद्धालु शामिल

कुंडल में श्रीमद भागवत कथा के दौरान बीडीओ, प्रमुख व पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, भक्ति में डूबा गांव

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल पंचायत के कुंडल गांव में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू तथा उप प्रमुख रिंकू सिंह को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। आयोजन में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रमनी सिंह, विकास सिंह, देवेंद्र सिंह, भोला सिंह, पूजा समिति के मंत्री बलबीर सिंह, मदन प्रसाद सिंह, चंद्रबली सिंह, बिपुल सिंह, विजय कुमार, मोलू कुमार, मोहित कुमार, राज कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, सुभाष सिंह, सोनू कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!