स्वर्गीय राम किशोर राय को श्रद्धांजलि अर्पित — जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने दी अंतिम विदाई
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के औरा पंचायत स्थित पी. सी. हाई स्कूल, पटसा के डायरेक्टर तथा पूर्व मुखिया स्वर्गीय राम किशोर राय जी के सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से हसनपुर के पूर्व विधायक राज कुमार राय, सुनील कुमार पुष्पम, रोसड़ा के विधायक बीरेंद्र कुमार पासवान, समाजसेवी कुंदन सिंह, जिला परिषद सदस्य सुजीत कुमार सिंह, कैलाश राय, पप्पू सिंह, ललन यादव, गायत्री सिंह, विजय कुमार यादव संजय दास
सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
पत्रकार जगत से अश्विनी कुमार, कौशल कुमार, गौतम सिंह, कृष्ण कुमार संजय, बिपिन यादव, राहुल सिंह, मो. आज़ाद, इदरीश, पंकज यादव, शंभू चौधरी सहित अनेक अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय राम किशोर राय जी के सामाजिक योगदान, शैक्षणिक समर्पण और उनके जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।






Total Users : 10068813
Views Today : 1945