“चाचा जी आसमान से गिरे, खजूर में अटके” — रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा तंज
“चाचा जी आसमान से गिरे, खजूर में अटके” — रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तंज, ट्वीट से बिहार की सियासत गरम
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi की पुत्री Rohini Acharya ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा तंज कसा है।
रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में लिखा—
“सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे,
न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम।
देख रहे हम सब ज्यादा पलटी मारने से हासिल हुआ मुकाम,
मुझे तो कोई अचरज नहीं, मुझे मालूम था ये अंजाम।”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा—
“आसमान से गिरे, खजूर पर अटके… चाचा जी।
पीएम की कुर्सी पर बैठने के अरमान धरे के धरे रह गए,
चाचा जी मुख्यमंत्री की कुर्सी से भी बड़ी बेरुखी के साथ जबरन हटाए गए।”
रोहिणी आचार्य के इन ट्वीट्स के बाद बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला माना जा रहा है।
हालांकि, इस मामले पर अब तक Nitish Kumar या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बयानबाजी से बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।






Total Users : 10069257
Views Today : 66