Explore

Search

March 7, 2026 1:18 am

US Crime News: 16 साल के लड़के से संबंध बनाने की दोषी ठहरी पूर्व मेयर, कोर्ट ने सुनाया फैसला अमेरिका में पूर्व मेयर पर गंभीर आरोप, अदालत ने ठहराया दोषी

US Crime News: 16 साल के लड़के से संबंध बनाने की दोषी ठहरी पूर्व मेयर, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अमेरिका में पूर्व मेयर पर गंभीर आरोप, अदालत ने ठहराया दोषी

नई दिल्ली / अमेरिका। संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसियाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिस्टी रॉबर्ट्स नाम की 43 वर्षीय पूर्व मेयर को 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है।
बताया जा रहा है कि वह डेरिडर शहर की मेयर थीं और अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही थीं। आरोप सामने आने के बाद जुलाई 2024 के अंत में उन्होंने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
10 साल तक की हो सकती है सजा
मामले की सुनवाई के दौरान जूरी ने मिस्टी रॉबर्ट्स को दो गंभीर अपराधों में दोषी पाया। इनमें नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाना और अभद्र व्यवहार शामिल है।
कानून के अनुसार इस अपराध में उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
पूल पार्टी के दौरान हुई घटना
पीड़ित किशोर ने अदालत में गवाही देते हुए बताया कि एक पूल पार्टी के दौरान यह घटना हुई। उसके अनुसार, अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में वह किशोर को ऊपर कमरे में ले गई और उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिवार के सदस्यों ने भी दी गवाही
मुकदमे के दौरान मिस्टी रॉबर्ट्स के दो बच्चों और एक भतीजे ने भी अदालत में गवाही दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी और किशोर को साथ देखा था, हालांकि उन्होंने घटना को होते हुए नहीं देखा।
फिलहाल अदालत में सजा को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!