US-Israel Iran War: कुवैत ने ही मार गिराए अमेरिका के 3 F-15 फाइटर जेट
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले का आज सोमवार को तीसरा दिन है. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले जारी हैं. वहीं खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ईरान की ओर से मिसाइल हमले जारी हैं. इस बीच ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को कहा कि ईरान को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में ईरान में अब तक कम से कम 555 लोग मारे गए हैं. सोसायटी ने कहा कि युद्ध में अब तक 131 शहरों पर हमला हुआ है. हिजबुल्लाह की ओर से भी रॉकेट दागे जाने की खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का मानना है कि सैनिकों के हताहत होने की संख्या बढ़ सकती है और युद्ध खिंच सकता है. इस दौरान 3 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने और 5 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. ईरान में इस समय 40 दिनों की राजकीय शोक है और सात दिनों की छुट्टी घोषित है. ट्रंप ने इन हमलों में ईरान के 48 नेताओं के मारे जाने की बात कही है. साथ ही कई जहाजों को भी नष्ट करने का दावा किया है. अमेरिका और इजराइली सेना ने ईरान पर इन दो दिनों के दौरान हजार से अधिक बम गिराने के दावे किए हैं. खामेनेई के आवास परिसर को ध्वस्त कर दिया गया.
यूएई में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल ने ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका के शामिल होने से उत्पन्न अस्थिर स्थिति के बीच वहां रहने वाले लगभग 35 लाख भारतीय नागरिकों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया है कि भारत सरकार उनकी सुरक्षा, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. राजदूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से चर्चा की और भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए यूएई सरकार के त्वरित कदमों के लिए आभार जताया. भारतीय दूतावास और दुबई में वाणिज्य दूतावास 24×7 कार्यरत हैं, हेल्पलाइन (+971-800-90465342 टोल-फ्री और +971-58090465342 व्हाट्सएप) सक्रिय हैं, जबकि क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने से कई भारतीय फंसे हुए हैं, ऐसे में भारत सरकार निकासी योजनाओं पर काम कर रही है.
PM मोदी ने जॉर्डन के किंग से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II से बात की. सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी ने पोस्ट डाला है. इसमें उन्होंने लिखा-“इलाके में बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता जताई. हम शांति, सुरक्षा और जॉर्डन के लोगों की भलाई के लिए अपना सपोर्ट दोहराते हैं. मैंने इस मुश्किल समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.”
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नजर मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस पर
इंडियन सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि पैसेंजर्स को राहत देने के लिए मिडिल ईस्ट इलाके के हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है. मौजूदा हालात की वजह से, आज ऑपरेशन के लिए प्लान की गई 357 फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. मिनिस्ट्री ने एक X पोस्ट में कहा, “हम मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन में पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (PACR) के ज़रिए पैसेंजर्स की शिकायतों पर करीब से नज़र रख रहे हैं और प्रायोरिटी के आधार पर तुरंत समाधान पक्का कर रहे हैं. इस दौरान एयरसेवा, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और डेडिकेटेड हेल्पलाइन कॉल्स के ज़रिए एयरलाइंस और संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ कोऑर्डिनेशन में कुल 559 शिकायतों को सुलझाया गया है. पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे कैंसलेशन और रीशेड्यूलिंग के बारे में सही अपडेट के लिए ऑफिशियल एयरलाइन चैनल देखें. मदद के लिए, वे मिनिस्ट्री के PACR हेल्पलाइन नंबर 011-24604283 / 011-24632987 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।”






Total Users : 10068014
Views Today : 590