Explore

Search

March 17, 2026 5:45 pm

सिंघिया में गाड़ी मालिकों का फूटा गुस्सा! चुनाव ड्यूटी का पैसा नहीं मिला, BDO से की शिकायत

सिंघिया में गाड़ी मालिकों का फूटा गुस्सा! चुनाव ड्यूटी का पैसा नहीं मिला, BDO से की शिकायत

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में गाड़ी मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को विभिन्न गांवों के वाहन मालिकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को लिखित आवेदन देकर बकाया भुगतान की मांग की।
गाड़ी मालिकों का कहना है कि उन्होंने बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के दौरान प्रशासन को अपनी-अपनी गाड़ियां उपलब्ध कराई थीं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। लेकिन चुनाव खत्म होने के इतने समय बाद भी उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2021 के पंचायत चुनाव में भी उन्होंने गाड़ियां दी थीं, जिसका भुगतान आज तक नहीं मिला।
बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज वाहन मालिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका पैसा नहीं दिया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
शिकायत करने वालों में दीपक कुमार सिंह, पवन साहू, पप्पू कुमार, राजीव कुमार सहित कई वाहन मालिक शामिल हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और गाड़ी मालिकों को उनका बकाया भुगतान कब तक मिल पाता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!