Explore

Search

March 5, 2026 5:50 am

सिंघिया-3 के पूर्व पंचायत समिति सदस्य विद्या यादव के निधन से शोक की लहर

सिंघिया-3 के पूर्व पंचायत समिति सदस्य विद्या यादव के निधन से शोक की लहर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या–3 की पूर्व पंचायत समिति सदस्य विद्या यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।
विद्या यादव एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि उनके जाने से सिंघिया-3 क्षेत्र ने एक कर्मठ और जमीनी नेता को खो दिया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।मौके पर समाजसेवी विजय कुमार महतो बैजू मंडल पैक्स अध्यक्ष रत्नेश्वर प्रसाद सिंह भी मौजूद थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!