सिंघिया अंचल में साप्ताहिक जनता दरबार संपन्न
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल कार्यालय में आज शनिवार को जमीनी विवादों के निष्पादन को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी सरिता रानी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
जनता दरबार के दौरान कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 5 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 3 मामले लंबित रखे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लंबित मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं होने के कारण उन्हें पुनः नोटिस जारी किया गया है, ताकि अगली तिथि पर मामलों का निष्पादन किया जा सके।
अंचलाधिकारी का कहना है कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों का त्वरित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर मुरारी ठाकुर के अलावा अंचल कार्यालय के अन्य कई कर्मी भी उपस्थित रहे।






Total Users : 10069949
Views Today : 918