Explore

Search

February 16, 2026 8:16 am

अभी अभी क्या हुआ :इनामी कुख्यात अपराधी मनोहर यादव गिरफ्तार, हत्या कांड में था फरार

अभी अभी क्या हुआ :इनामी कुख्यात अपराधी मनोहर यादव गिरफ्तार, हत्या कांड में था फरार

सहरसा। फरार और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Bihar Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सहरसा जिले के चिरैया थाना कांड संख्या-26/2025 दिनांक 04 जून 2025 (स्वर्गीय विजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व समिति सदस्य हत्या कांड) के वांछित अभियुक्त एवं 15,000 रुपये के इनामी अपराधी मनोहर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोहर यादव, निवासी रघुनाथपुर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय, लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर चिरैया थाना पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व समिति सदस्य विजेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या के मामले में नामजद था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!