Explore

Search

March 3, 2026 10:11 am

बिहार में अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर विधवा को गोली मारकर हत्या कर दिया

बिहार में अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर विधवा को गोली मारकर हत्या कर दिया

बिहार के भागलपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को दिनदहाड़े एक 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

गोली मारकर महिला की मौत: घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक महिला पर लंबे समय से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में घुसकर उसकी कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

‘अवैध संबंध बनाने का बना रहा था दबाव’: परिजनों ने बताया कि आरोपी कई महीनों से महिला को लगातार परेशान कर रहा था. वह आए दिन लड़की के घर के आसपास घूमता रहता था और उससे मोबाइल नंबर मांगने के साथ-साथ अकेले में मिलने का दबाव डालता था.

“हर बार मृतका ने सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों का हवाला देकर उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. गुरुवार को आरोपी ने एक बार फिर मोबाइल नंबर मांगने और बातचीत की जिद की. जब महिला ने सख्ती से विरोध किया, तो युवक ने उसके घर में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.”- मृतक महिला के परिजन

परिजनों ने छीना हथियार: घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी से हथियार भी छीन लिया था, लेकिन वह भीड़ से छूटकर भागने में सफल रहा.

FSL की टीम कर रही जांच: घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.घटना की सूचना पाकर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है.

“एक युवक महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. उनसे नंबर मांग रहा था नहीं देने पर गुस्से में गोली मार दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”-प्रेरणा कुमार, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया
वहीं मृतका के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की है. उनका कहना है कि युवक पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी.

कोरोना काल में पति की मौत: बता दें कि महिला के पति की मौत कोरोना काल में हो गई थी. उसके दो बच्चे हैं, एक सात साल की बेटी और दूसरा पांच साल का बेटा है. बेटा अपनी नानी के घर पर रहता है. महिला जीविका से लोन लेकर छोटे-मोटे व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!