Explore

Search

February 24, 2026 2:14 pm

पालतू डॉग के चाटने से भयंकर इंफेक्शन! 24 घंटे में काटने पड़े महिला के दोनों हाथ-पैर, ये गलती आप भी ना करें

 

 

पालतू डॉग के चाटने से भयंकर इंफेक्शन! 24 घंटे में काटने पड़े महिला के दोनों हाथ-पैर, ये गलती आप भी ना करें

एक गलती इंसान की जान तक ले सकती है। मंजीत संघा नाम की एक महिला ने भी अपने पालतू कुत्ते के साथ ऐसा कुछ किया जिसके बाद 24 घंटे के भीतर महिला के दोनों हाथ और दोनों पैरों को काटना पड़ा। महिला का कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुई, कोमा में रही। आखिर कुत्ता का चाटना महिला के लिए कैसे जानलेवा बन गया। अगर आप भी पालतू कुत्ता रखे हैं तो आपको कौन-सी गलती से बचना चाहिए। हम डॉ. हिमांशु गुप्ता (सीनियर फिजिशियन) से समझेंगे।

कुत्ते का चाटना कैसे बना जानलेवा?
मंजीत अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थीं, तभी उनके हाथ पर एक छोटा सा कट या खरोच लगा। शायद वो ध्यान नहीं दी। पर, उनके कुत्ते ने उस घाव को चाट दिया। छोटी सी खरोच और कुत्ते का चाटना… ये बात मंजीत ने नजरअंदाज कर दिया। पर कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी।
मंजीत को ‘सेप्टिक शॉक’ (Septic Shock) हो गया। इस बात को डॉ. गुप्ता ने समझाते हुए कहा, कुत्तों के लार में कैप्नोसाइटोफ़ागा (Capnocytophaga) नामक बैक्टीरिया होता है। हालांकि यह कुत्तों के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन इंसानों के खून में पहुंचने पर यह घातक संक्रमण फैला सकता है। अगर आपको चोट लगी है तो उसको किसी भी पालतू जानवर से बचा कर रखना चाहिए।
मंजीत के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया।
वह कई हफ्तों तक कोमा में रहीं।
कार्डियक अरेस्ट हुआ
डॉक्टरों ने अंग काटने का फैसला लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, संक्रमण इतना फैल गया था कि उनके हाथ और पैरों के ऊतक (tissues) मर चुके थे। उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों के पास कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए 24 घंटे के भीतर ही उनके दोनों हाथ और दोनों पैरों को काटकर शरीर से हटाना पड़ा।
डॉक्टर ने ये भी सलाह दी कि अगर आपको कोई पालतू जानवर काट ले या आपके घाव को चाट ले, तो उसे तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। साथ ही कभी भी पालतू जानवरों को छूने के बाद खुद को साफ रखें। अगर किसी भी तरह के बुखार या सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!