Explore

Search

March 10, 2026 1:49 pm

भाजपा की नीतियों का शिकार केन्द्रीय बजट में फिर ठगा गया बिहार : बच्ची मंडल

*भाजपा की नीतियों का शिकार केन्द्रीय बजट में फिर ठगा गया बिहार : बच्ची मंडल*

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने केंद्रीय बजट पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा भाजपा की नीतियों का शिकार केन्द्रीय बजट में फिर बिहार ठगा गया है, जहां तक बजट की बात है, यह वही पुराना बजट है जो हम पिछले 10 सालों से सुनते आ रहे हैं। उन्होंने बजट को लेकर कहा बिहार को बजट में न तो विशेष पैकेज दिया गया और न ही बजट में बिहार को विशेष राज्य की दर्जा का बात किया गया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा को लेकर समुचे बिहार में हस्ताक्षर युक्त आन्दोलन छेड़कर बिहार की जनता से विशेष बिहार राज्य दर्जा को लेकर जनता का हस्ताक्षर लिए थे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जब से भाजपा के गोद में बैठे हैं तब से बिहार विशेष राज्य की दर्जा की बात को भूल चुके हैं, और न ही बिहार के शिक्षित युवाओं एवं मजदूरों के पलायन रोकने के लिए कुछ नहीं कहा गया जो बिहार के युवाओं व बेरोजगारों के साथ नाइंसाफी है। इसमें न तो गरीब, न किसान और न ही मध्यम वर्ग को कुछ मिला है। बच्ची मंडल ने कहा 2025/26 का बजट पिछले 10 सालों का सबसे कमजोर बजट है। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बारे में कहा (12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट) कोई जानकारी नहीं दी, यह सरकार का पुराना तरीका है कि वे कुछ दिखाते हैं और जब हम विस्तार से देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला है, शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सबसे आगे रहते हुए भी शिक्षित युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं तो नेपाल डेम के पानी से बिहार को स्थाई रूप से बाढ़ की पानी से निजात नहीं मिल पा रहा है। वहीं मंडल ने कहा बिहार में चुनावी वर्ष है इसलिए बिहार के जनता के साथ सपना बेचने का काम किया गया है। लेकिन आज किसानों, मजदूरों, गरीबों, छात्रों, युवाओं का जो हालत है, जो महंगाई के मार से पीस रहे हैं उनके लिए तो कुछ नहीं है। इस बजट से बिहार को कुछ नहीं होने वाला है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!