Explore

Search

February 13, 2026 7:24 am

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का उच्च स्तरीय निरीक्षण

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का उच्च स्तरीय निरीक्षण

दरभंगा: आगामी महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के मद्देनज़र मिथिला क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा के मनोज कुमार तिवारी ,जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर महाशिवरात्रि पूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल तथा थाना अध्यक्ष कुशेश्वरस्थान को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सतर्क निगरानी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!