Explore

Search

March 13, 2026 9:56 pm

4 वर्षीय इकरा इस्लाम ने रखा पहला रोजा, परिवार के साथ इबादत कर मांगी अमन-चैन की दुआ

4 वर्षीय इकरा इस्लाम ने रखा पहला रोजा, परिवार के साथ इबादत कर मांगी अमन-चैन की दुआ

बरकत और रहमतों का पवित्र महीना Ramadan पूरे उत्साह और आस्था के साथ चल रहा है। इसी क्रम में शहर के धर्मपुर निवासी तथा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मो. रजीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा की पुत्री और पूर्व विधायक Akhtarul Islam Shaheen की 4 वर्षीय भतीजी इकरा इस्लाम ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा।
छोटी सी उम्र में रोजा रखने को लेकर इकरा इस्लाम काफी उत्साहित नजर आई। उसने बताया कि वह घर के बड़े-बुजुर्गों को रोजा रखते और कुरान की तिलावत करते देखती थी, जिससे उसके मन में भी रोजा रखने की इच्छा होती थी।
इकरा ने सुबह परिवार के सभी सदस्यों के साथ सहरी की और पूरे दिन रोजा रखा। इसके बाद नमाज अदा कर कुरान की तिलावत भी की तथा देश और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
शाम को इफ्तार के समय 4 वर्षीय इकरा इस्लाम के चेहरे पर खास खुशी देखने को मिली। उसने कहा कि वह आगे भी रोजा रखेगी और अल्लाह से अपने मुल्क में शांति, भाईचारा और खुशहाली की दुआ करती रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!