विधानसभा चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी निकला हथियार सप्लायर
रांची के कोतवाली पुलिस ने हथियार तस्करी मामले में डेविड उर्फ ओमप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार ओमप्रकाश रातू, चट्टी का रहने वाला है। गिरफ्तार ओमप्रकाश विधानसभा चुनाव में हटिया विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है। पूर्व में ओमप्रकाश के खिलाफ कोतवाली थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मालूम हो कि इस साल बीते छह नवंबर को भेष बदलकर पिस्टल का खरीदारी करने पहुंचे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए मुस्लिम वेशभूषा में पिस्टल का खरीदार बनकर पहुंचे थे। इस दौरान मो. राजन नाम के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो देसी पिस्टल भी बरामद किया गया था।
Author: K k sanjay
Post Views: 156

Total Users : 10319361
Views Today : 919