Explore

Search

October 24, 2026 8:22 pm

उजियारपुर में एक # विवाहिता का शव # अर्धनग्न अवस्था में मिला।

उजियारपुर में एक # विवाहिता का शव # अर्धनग्न अवस्था में मिला।

 

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव स्थित चौर में एक विवाहिता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप। वहीं इस घटना की सूचना आग की तरह फैल गई, और मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय उजियारपुर थाने को दिया। मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
उक्त मृतका विवाहिता की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर पंचायत के बाजितपुर गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी सुरेंद्र दास की 25 वर्षिया पुत्री आभा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि गांव के ही कुछ लोग शौच करने चौर की तरफ गए थे। जहां उक्त महिला के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देखकर जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तथा इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया गया। वहीं इस घटना के संबंध में मृतिका की मां ने बताया है कि, अहले सुबह लगभग चार बजे उनकी पुत्री के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। जिसके बाद वह घर से बाहर निकली थी। सुबह में उसकी लाश घर के पीछे करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित मालीबाड़ी चौड़ में से मिली है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!