Explore

Search

May 5, 2026 1:59 pm

सिंघिया से ब्रेकिंग न्यूज : अधेड़ व्यक्ति की हत्या, शव पुल के नीचे मिला

सिंघिया से ब्रेकिंग न्यूज : अधेड़ व्यक्ति की हत्या, शव पुल के नीचे मिला

समस्तीपुर। जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल-2 पंचायत स्थित राजघाट पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजघाट निवासी अरुण मुखिया (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीती रात हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव के रोहित सिंह दो अन्य साथियों के साथ घर आए और जबरन उनके पति को बाइक पर बैठाकर ले गए। बाद में उनकी हत्या कर शव पुल के नीचे फेंक दिया गया।

सुबह जब ग्रामीण शौच करने पहुंचे तो शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राजघाट पुल को जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना पाकर सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता और एसडीपीओ रोसड़ा संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा।

एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!