Explore

Search

March 11, 2026 2:48 pm

समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई जन सुनवाई*

*समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई जन सुनवाई*

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भू शरण पांडेय एवं अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

जन सुनवाई के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का स्थल पर ही निष्पादन किया गया, जबकि कुछ जटिल एवं तकनीकी प्रकृति के मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

आज की जन सुनवाई में थाना-नारदीगंज, पो०-सादीपुर के भोला पासवान द्वारा बैंक राशि से संबंधित शिकायत, अंचल-वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम-सिमरी के ग्रामीणों द्वारा भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामला, थाना-अकबरपुर एवं थाना-नेमदारगंज अंतर्गत ग्राम-सुपौल के अनिल कुमार द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन, प्रखंड-नवादा सदर, न्यू एरिया कृष्णापुरी दुर्गा मंडप निवासी रवि शंकर द्वारा ग्राम कचहरी सचिव, सिरदला के पद पर गलत अभ्यर्थी के चयन से संबंधित शिकायत, थाना-हिसुआ अंतर्गत ग्राम-तुंगी बेलदारी के विक्रम कुमार द्वारा मनमानी से संबंधित आवेदन सहित अन्य नागरिकों द्वारा भी अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराई गईं।

इस अवसर पर ओएसडी श्री राजीव कुमार, प्रभारी जन शिकायत कोषांग नवादा श्री मनोज चौधरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!