एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज में CBCS थर्ड सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा 19 से 21 फरवरी तक
समस्तीपुर स्थित एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज के परीक्षा विभाग की ओर से बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम CBCS तृतीय सेमेस्टर (सेशन 2024–2028) के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार सीआईए (आंतरिक) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजात के साथ परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:
परीक्षार्थी को सेमेस्टर-2 का एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
Author: K k sanjay
Post Views: 47






Total Users : 10059515
Views Today : 728