Explore

Search

June 10, 2026 7:18 am

Bihar Police : ताजा खबर।मुंगेर में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Bihar Police : ताजा खबर।मुंगेर में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
मुंगेर: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।
12 फरवरी 2026 को मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलहड़िया पहाड़ में छापेमारी कर एक मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस दौरान हथियार बनाने वाले कारीगर मो. वसीम (निवासी– मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर) को निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियारों तथा हथियार बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामग्री
पूर्ण निर्मित देशी पिस्टल – 01
अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल – 04
जिंदा कारतूस – 03
मैगजीन – 02
खोखा – 01
बेस मशीन – 06
ड्रिल मशीन – 02
अर्द्धनिर्मित मैगजीन – 10
मोबाइल – 01
हथियार निर्माण से जुड़े अन्य उपकरणों की भारी मात्रा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से एक मामला दर्ज है। पूरे नेटवर्क की पहचान और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!