Explore

Search

February 27, 2026 5:06 am

Bihar Corruption News: Rohtas में पंचायत सचिव 12,000 की घूस लेते गिरफ्तार | Vigilance Trap Action

Bihar Corruption News: Rohtas में पंचायत सचिव 12,000 की घूस लेते गिरफ्तार | Vigilance Trap Action

 

Bihar Vigilance Action: रोहतास में 12 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार | Nal Jal Payment Case

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास जिले के करगहर प्रखंड में ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल से नल-जल योजना के तहत अनुरक्षक के दो वर्षों के बकाया भुगतान के एवज में 12 हजार रुपये की मांग की गई थी। लगातार दबाव बनाए जाने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर करगहर प्रखंड के सीढ़ी गांव में छापा मारा और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
डीएसपी रीता कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।
“बकाया भुगतान के एवज में 12 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया।” – डीएसपी, निगरानी विभाग

पीड़ित का आरोप
वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि भुगतान के लिए लगातार दबाव और टॉर्चर किया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!