Explore

Search

June 9, 2026 1:49 am

बिहार STF और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लहेरियासराय स्टेशन से दबोचा गया

बिहार STF और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लहेरियासराय स्टेशन से दबोचा गया

बिहार STF और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्टेशन से पकड़ा गया।
बताया जाता है कि आरोपी महेशखूँट थाना कांड संख्या 138/25 में वांछित था। उसके खिलाफ महेशखूँट थाना सहित अन्य थानों में छेड़खानी, हत्या का प्रयास, लूट-डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!