Explore

Search

March 10, 2026 3:25 am

राष्ट्रीय जनता दल ने समाप्त की प्रमंडलीय व्यवस्था, बिहार को चार नए क्षेत्रों में किया विभाजित

राष्ट्रीय जनता दल ने समाप्त की प्रमंडलीय व्यवस्था, बिहार को चार नए क्षेत्रों में किया विभाजित

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक पहले से चली आ रही प्रमंडलीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है और सभी प्रमंडलीय प्रभारियों को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
यह निर्णय पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और सुगम बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में बताया गया है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रस्तावित बिहार भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
पार्टी द्वारा बिहार के कुल 55 सांगठनिक जिलों को अब चार प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें मिथिलांचल क्षेत्र, पूर्वांचल क्षेत्र, मगधांचल क्षेत्र और तिरहुतांचल क्षेत्र शामिल हैं।
मिथिलांचल क्षेत्र में दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, उजियारपुर, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय सहित कई जिलों को शामिल किया गया है।
पूर्वांचल क्षेत्र में भागलपुर, नवगछिया, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय को रखा गया है।
मगधांचल क्षेत्र में पटना, बाढ़, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और रोहतास जैसे जिले शामिल किए गए हैं।
वहीं तिरहुतांचल क्षेत्र में वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान और सारण जैसे जिलों को शामिल किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नई संगठनात्मक व्यवस्था आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!