गर्मी से पहले चापाकल मरम्मत दल रवाना
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना
09 मार्च 2026 को सिवान समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने चलंत चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल आगामी गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए की गई है।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED) द्वारा जिले के सभी 19 प्रखंडों में चापाकलों की मरम्मत के लिए टीम बनाई गई है, जो पंचायतवार रोस्टर के अनुसार बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत करेगी। जिले में कुल 40,235 चापाकलों में से 793 चापाकल मरम्मत योग्य हैं।
चापाकल खराब होने की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 06154-242075 जारी किया गया है।
Author: K k sanjay
Post Views: 158

Total Users : 10207100
Views Today : 3983