डीएम ने 17 चापाकल मरम्मत दलों को दिखाई हरी झंडी
गर्मी से पहले बंद पड़े चापाकलों की होगी मरम्मत, सभी प्रखंडों में टीमें रवाना
भागलपुर समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 17 चलंत चापाकल मरम्मत दलों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया।
डीएम ने बताया कि जिले में कुल 18,448 चापाकल स्थापित हैं, जिनमें से 16,327 चालू हैं जबकि 2,121 चापाकल बंद पाए गए हैं। इन सभी बंद चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें जल्द चालू करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके लिए तकनीकी उपकरणों के साथ मरम्मत दलों को प्रखंडों में भेजा गया है। साथ ही चापाकल खराब होने की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 0641-2420097 / 2420026 भी जारी किए गए हैं।
Author: K k sanjay
Post Views: 142

Total Users : 10207101
Views Today : 3986