Explore

Search

June 9, 2026 1:49 am

थाने में घुसकर पुलिस पर हमला, 14 आरोपी गिरफ्तार

थाने में घुसकर पुलिस पर हमला, 14 आरोपी गिरफ्तार

5 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल, 3 वाहन जब्त

सारण जिले के मशरख थाना परिसर में पुलिस पर हमला करने के मामले में बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाएं और एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को ग्राम चाँद बरवा में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग मशरख थाना परिसर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरन थाना में घुस गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व हमला किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त एक कार, एक टाटा मैजिक तथा एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इस संबंध में मशरख थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!