Explore

Search

May 4, 2026 12:11 pm

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 संचालक गिरफ्तार, 7 महिलाएं रेस्क्यू

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 संचालक गिरफ्तार, 7 महिलाएं रेस्क्यू

 

 

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा थाना क्षेत्र के सोंहौता गांव में ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर पर देह व्यापार किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो ऑर्केस्ट्रा संचालकों—सौरभ कुमार (रामबाबू यादव, सोंहौता) और निल विश्वास (उज्जवल, कोलकाता) को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 पैकेट नशीला पदार्थ, 3 पैकेट आपत्तिजनक टैबलेट और 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम शामिल रही, जिसने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर इस अवैध धंधे का खुलासा किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!