सिंघिया प्रखंड में नए स्वच्छता बीसी रवि किरण ने संभाला पदभार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में सोमवार को स्वच्छता बीसी के पद पर रवि किरण ने औपचारिक रूप से योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रखंड क्षेत्र को स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
मौके पर मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने नए बीसी का स्वागत किया और उनके कार्यकाल को सफल बनाने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार, विजय कुमार झा, अमन कुमार, कुमोद कुमार, मनोज साफी (शिक्षक) सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
बताया गया कि पूर्व स्वच्छता बीसी मो० सोहराब आलम के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके पश्चात रोसड़ा प्रखंड में कार्यरत बीसी रवि किरण को सिंघिया प्रखंड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके आगमन से स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Total Users : 10195042
Views Today : 171