Explore

Search

June 22, 2026 1:53 pm

सिंघिया  में स्वास्थ्य उपकेंद्र का बीडीओ विवेक रंजन ने किया निरीक्षण और जांच

सिंघिया  में स्वास्थ्य उपकेंद्र का बीडीओ विवेक रंजन ने किया निरीक्षण और जांच

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र माहें  और मोरवारा का सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने गहन निरीक्षण और जांच किया। यह जांच समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने उपकेंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, उपस्थिति पंजी और टीकाकरण कार्य की भी जांच की। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह, बीसीएम राहुल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर हो सके और क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!