सिंघिया में बाइक की ठोकर लगने से एक गर्भवती महिला घायल ,PMCH रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया रोसरा मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88पर सीबैया कब्रगाह के समीप शुक्रवार देर रात्री में एक गर्भवती महिला को बाइक की ठोकर लगने से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोग मो0सगीर ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया है वहां उपस्थित डॉक्टर अजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज करवाने हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया वहां भी डॉक्टर ने गंभीर हालत देखने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया है घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत के सीबैया ग्राम के वार्ड9के मुकेश राम के पत्नी उर्मिला देवी के रूप में किया गया है जिसे 4पुत्री और एक पुत्र है तथा वह गर्भवती भी है ग्रामीण विजय महतो मो सगीर ने बताया कि घायल महिला काफी गरीब है उसे मदद करने के लिए आज शनिवार को ग्रामीणों से चंदा एकत्रित करना शुरू कर दिया है ।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली है घटना की छानबीन करने में जुट गया हूं



Total Users : 10130557
Views Today : 894