बसुआ में डिग्री कॉलेज स्वीकृति पर विवाद, सिंघिया नगर पंचायत के विरोध से बसुआ के लोग नाराज
बसुआ में डिग्री कॉलेज का विरोध करना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने एकजुट होकर जताया आक्रोश
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के बसुआ गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सिंघिया नगर पंचायत के कुछ लोगों द्वारा कॉलेज को बसुआ के बजाय सिंघिया मुख्यालय या नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित करने की मांग के विरोध में अब बसुआ गांव के लोग खुलकर सामने आ गए हैं।
गांव में आयोजित एक बैठक में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल हुए और एकजुटता का परिचय देते हुए कॉलेज का विरोध करने वालों पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि बसुआ भी सिंघिया प्रखंड का ही हिस्सा है और ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही बिहार सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज स्वीकृत किया गया है।
ग्रामीणों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही स्थानीय विधायक Raj Kumar Rai और सांसद Rajesh Verma के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि बसुआ गांव में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है और सड़क संपर्क भी बेहतर है। यहां कॉलेज बनने से पूरे क्षेत्र में शिक्षा का विकास होगा, खासकर ग्रामीण इलाके की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुल रहा है तो इसका विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंघिया क्षेत्र के लोग महिला कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और आईटीआई जैसी अन्य संस्थाओं की मांग करें, बसुआ के लोग भी उसमें पूरा सहयोग करेंगे।
बैठक में पूर्व जिला पार्षद श्याम सुन्दर मांझी, ब्रज भूषण यादव, पंकज कुमार यादव, रामानन्द यादव, जिबछ यादव, सुनील यादव, पूर्व मुखिया राम उदय पासवान, दीपक पासवान, रोहित यादव, पंचायत समिति सदस्य पति छोटेलाल पासवान, संदीप सुमन, सेवानिवृत शिक्षक भिखो प्रसाद यादव, सियाराम आरोही, उमेश यादव, मुरारी यादव, राम सेबक पासवान, प्रशांत यादव, राम बालक यादव, राम नंदन पासवान मो शौकत अली समेत कई ग्रामीण मौजूद






Total Users : 10095146
Views Today : 1687