Explore

Search

May 12, 2026 1:09 am

सिंघिया से बड़ी खबर : मोना झा ने सोनूपुर के साथ-साथ अगरौल गांव का भी बढ़ाया मान

सिंघिया से बड़ी खबर : मोना झा ने सोनूपुर के साथ-साथ अगरौल गांव का भी बढ़ाया मान

सेल्फ स्टडी के दम पर एक नहीं, तीन-तीन सरकारी नौकरियों में पाई सफलता

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूपुर गांव निवासी सरकारी शिक्षिका कुमारी निशा एवं समाजसेवी मिथिलेश झा की पुत्री मोना झा ने अपनी मेहनत और सेल्फ स्टडी के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिना किसी बड़े ब्रांडेड कोचिंग संस्थान या ट्यूशन का सहारा लिए मोना झा ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त कर मिसाल कायम की है।

आज जहां कई छात्र-छात्राएं बड़े शहरों में महंगे कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने के बाद भी सफलता से दूर रह जाते हैं, वहीं मोना झा ने घर पर रहकर लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।

बताया गया है कि मोना झा ने सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन, दूसरे प्रयास में मिनिस्ट्री ऑफ माइंस तथा तीसरे प्रयास में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे में सीसीटीएश पद पर सफलता हासिल की। उनका ननिहाल सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव में है।

मोना झा की इस उपलब्धि पर माता-पिता, दादा कामेश्वर झा (इंडिया पोस्ट से सेवानिवृत्त), चाचा नीलमणि झा, उमेश झा, नाना कैलाश झा (बीएसएनएल से सेवानिवृत्त), मामा मनोरंजन झा, प्रतीक झा, लोजपा (रामविलास) प्रखंड अध्यक्ष सुशील झा सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!