Explore

Search

August 25, 2026 6:58 am

बिहार में मौसम का कहर, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में मौसम का कहर, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar में प्री-मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र Patna ने बुधवार को पूरे राज्य में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सुबह के दौरान अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और भागलपुर में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत कुल 19 जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा, जमुई और बांका सहित 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर Gaya जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मवेशी खोलने गए थे और बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिर गई। मृतक की पहचान परदेशी पासवान के रूप में हुई है। घायल लक्ष्मण पासवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!