Explore

Search

August 27, 2026 3:08 pm

रोसरा में डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी टीम का छापेमारी हो रही है

रोसरा में डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी टीम का छापेमारी हो रही है

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में आज गुरुवार की सुबह प्रशासनिक महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की एक विशेष टीम ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर अचानक दबिश दी. निगरानी की टीम ने सुबह-सवेरे ही पूरे आवास परिसर को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और गहन तलाशी अभियान शुरू कर

आवास को घेरे में लेकर चल रही सघन तलाशी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम आवास के भीतर मौजूद तमाम दस्तावेजों, अलमारियों और बैंक से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.

गुरुवार की सुबह विशेष टीम ने डीसीएलआर आवास पर अचानक धावा बोलकर जांच शुरू की.

आवास के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न हो सके.

जांच टीम द्वारा संपत्ति, बैंक खातों, लॉकर और जमीन से जुड़े विवादित फैसलों की फाइलों को खंगाला जा रहा है.

छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है और अधिकारी हर दस्तावेज का सूक्ष्म परीक्षण कर रहे हैं.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, कार्रवाई पूरी होने के बाद खुलासा

मौके पर मौजूद निगरानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सदस्यों से जब इस कार्रवाई का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कोई भी आधिकारिक बयान देने से साफ इनकार कर दिया. टीम के सदस्यों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही बरामदगी और मामले का आधिकारिक ब्यौरा सार्वजनिक किया जाएगा.

 

प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

डीसीएलआर के आवास पर निगरानी की छापेमारी की सूचना जैसे ही फैली, रोसड़ा अनुमंडल सहित पूरे जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों में बेचैनी का माहौल बना हुआ है. पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आय से अधिक संपत्ति का है या फिर किसी भ्रष्टाचार की ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!