Explore

Search

October 24, 2026 8:37 pm

शिवाजीनगर में स्नातक के 60 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 94 प्रतिशत मतदान

शिवाजीनगर में स्नातक के 60 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 94 प्रतिशत मतदानki

 

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीडीओ प्रकोष्ठ में बूथ संख्या 79 बनाया गया था। यहां कुल 1138 मतदाताओं में से 683 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 513 पुरुष और 170 महिला मतदाता शामिल थीं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस केंद्र पर लगभग 60.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचल कार्यालय के आरटीपीएस में बूथ संख्या 73 बनाया गया था। इस केंद्र पर कुल 48 मतदाताओं में से 41 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत लगभग 94 रहा।

मतदान के दौरान सिंघिया के बीडीओ विवेक रंजन और कल्याणपुर के आरओ जय नंदन प्रसाद पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। सिंघिया बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए समस्तीपुर के एडीएम आपदा राजेश कुमार, सदर-2 एसडीपीओ संजय कुमार, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। दोनों मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। मतदान समाप्त होने तक केंद्रों पर सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। इस प्रकार शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!