Explore

Search

March 12, 2026 1:06 pm

समस्तीपुर में एक सरपंच को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया

समस्तीपुर में एक सरपंच को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया

 

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने बिशनपुर बीड़ी पंचायत के सरपंच सुनील राय की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात लगभग 12-1 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सदर अस्पताल पर मौजूद सरपंच के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग की, जिससे सुनील कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस घटना में आरोपी पक्ष का भी एक युवक मारपीट के दौरान जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झड़प किस वजह से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!