Explore

Search

April 9, 2026 4:14 pm

PM ऑफिस को हैक करने के आरोप में एक संदिग्ध गिरफ्तार

PM ऑफिस को हैक करने के आरोप में एक संदिग्ध गिरफ्तार

बक्सर: डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसपर पीएमओ ऑफिस को हैक करने का आरोप है. गिरफ्तार शख्स पर प्रधानमंत्री से जुड़े संवेदनशील मामलों को लीक करने की एवज में फंड मांगने का आरोप है.

PMO हैक के आरोप में युवक अरेस्ट: पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसे की मांग कर रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर देर रात छापेमारी की गई, जिसमें युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ: फिलहाल उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है
पहले भी कोलकाला एयरपोर्ट हैक का लगा था आरोप: प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो यह युवक पहले भी विवादों में रह चुका है. वर्ष 2022 में कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी देने के मामले में उसे कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था. हालांकि इस बार मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है और खुलकर जानकारी देने से बच रही है.
कार्रवाई पूरी तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. आरोपी पर प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ मामलों को लेकर विदेशों से पैसे की मांग करने का आरोप है और उससे पूछताछ जारी है. आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा.”- शुभम आर्य, एसपी, बक्सर

लैपटॉप समेत कई सामान जब्त: पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!