सिंघिया में शिक्षक की बेटी की शादी में पहुंचे ADM-SDM और पुलिस अधिकारी | भव्य समारोह बना चर्चा का विषय
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय 9973956223
सिंघिया में शिक्षक की पुत्री की शादी में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य लोगों ने दिया आशीर्वाद
एडीएम, एसडीएम और पुलिस अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल, भव्य आयोजन की रही चर्चा
समस्तीपुर जिले के Singhia प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी शिक्षक संजीत कुमार शर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन और लंबी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर समस्तीपुर के अपर समाहर्ता (ADM) Brajesh Kumar, रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) Sandeep Kumar तथा सिंघिया के पूर्व थानाध्यक्ष और वर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर Krishna Kant Mandal समेत कई अधिकारी समारोह में पहुंचे। इसके अलावे रजिस्टार ,शिक्षा विभाग के डीपीओ सहित अन्य कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
वहीं इस अवसर पर सिंघिया थानाध्यक्ष Shyam Kumar Mehta, जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद यादव, हसनपुर विधायक के छोटे भाई अवधेश कुमार, हसनपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सच्चिदानंद झा, सुनील कमती, किसानश्री प्रमोद पटेल, राजेश कुमार ,कौशल कुमार पुलिस मित्र शशि भूषण झा सहित कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विवाह समारोह की भव्य व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान रोसड़ा एसडीएम की नन्हीं पुत्री भी समारोह का विशेष आकर्षण बनी रही। उपस्थित लोग मासूम बच्ची को देखकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उसे दुलार करते नजर आए।
समारोह में आए अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी लड़की के चाचा हरिश्चंद्र शर्मा ने संभाली। उन्होंने सभी अधिकारियों और मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यह विवाह समारोह अपनी भव्यता और आकर्षक आयोजन के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने कार्यक्रम की व्यवस्था और आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे यादगार समारोह बताया।






Total Users : 10072571
Views Today : 2194