Agniveer Army Bharti 2026 शुरू: 17.5 से 22 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी योग्यता
न्यूज रिपोर्ट (पी न्यूज़):
देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस बार भर्ती में आयु सीमा को लेकर चर्चा के बीच सरकार ने अधिकतम आयु में एक वर्ष की राहत दी है। अब सामान्य तौर पर 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है। वहीं कुछ विशेष पदों के लिए अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है—सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) के लिए 17.5 से 23 वर्ष तथा सैनिक फार्मा पद के लिए 19 से 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी पात्र होंगे। लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस सहित कई पदों पर चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार एक से अधिक कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम संयुक्त होगा, जबकि फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया एक ही बार पूरी की जाएगी।
ट्रेड्समैन पद के लिए आवेदन करते समय पसंदीदा ट्रेड का चयन अनिवार्य है। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड और 8वीं पास अभ्यर्थी 2 ट्रेड चुन सकेंगे। ट्रेड चयन न करने पर मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा।
शैक्षणिक योग्यता:
अग्निवीर जीडी: 10वीं में कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक।
अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी के साथ कुल 50% अंक।
अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 60% अंक, प्रत्येक विषय में 50% तथा अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स में 50% अनिवार्य, साथ में टाइपिंग टेस्ट।
ट्रेड्समैन (10वीं पास): सभी विषयों में 33% अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण।
ट्रेड्समैन (8वीं पास): 8वीं पास और प्रत्येक विषय में 33% अंक आवश्यक।
युवाओं के लिए यह भर्ती देश सेवा के साथ करियर बनाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Police की बड़ी सफलता: सीतामढ़ी में ₹25 हजार का इनामी आरोपी बाबुल कुमार गिरफ्तार
March 16, 2026
8:47 pm
“बिहार में बड़ा पुलिस ऑपरेशन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी गिरफ्तार”
March 15, 2026
7:50 pm
देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
March 9, 2026
8:59 pm






Total Users : 10080798
Views Today : 415