गोपालपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना में एक वृद्ध की मौत, भीड़ की पिटाई से दो अपराधी भी हुए ढेर
पुलिस, FSL टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद
पटना।
दिनांक 24 नवंबर 2025 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोमनचक में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दो अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और भागने की कोशिश कर रहे दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे दोनों अपराधियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना श्री परिचय कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
जांच को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि वारदात के क्रम की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।
फायरिंग में घायल वृद्ध व्यक्ति को गंभीर हालत में PMCH पटना भेजा गया था, जहाँ उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई है।
घटना के बाद स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना श्री परिचय कुमार द्वारा प्रेस को विस्तृत जानकारी दी गई है।






Total Users : 10068007
Views Today : 564