Explore

Search

April 11, 2026 10:19 pm

BEO को किया गया निलंबित

बिहार के नालंदा में एक्शन देखने को मिला है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने और 16 मार्च से बिना सूचना के गायब रहने के कारण उन्हें फरार माना जा रहा है. इस मामले पर शिक्षा विभाग द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ने निलंबित कर दिया. उनकी जगह एकंगरसराय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर को प्रभार दिया गया है.

BEO को किया गया निलंबित : डीईओ आनंद विजय ने बताया कि, ”पुष्पा कुमारी के अनुपस्थित रहने से प्रखंड के शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. इस स्थिति को देखते हुए एकंगरसराय के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर प्रसाद को थरथरी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.” जारी पत्र में कहा गया है कि जब तक नियमित व्यवस्था नहीं होती, तब तक बीईओ एकंगरसराय ही थरथरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.

क्या है आरोप? : गौरतलब है कि, पुष्पा कुमारी पर एक शिक्षक को बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है. चंडी में प्रभार के दौरान निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी, जिसमें बीआरसी कार्यालय में कार्यरत एक शिक्षक को पैसे लेने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था.

पीड़ित और आरोपी दोनों ने लिया BEO का नाम : बताया जाता है कि यह लेन-देन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर हो रहा था. छापेमारी के बाद से ही पुष्पा कुमारी फरार हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है. 16 मार्च को निगरानी की टीम ने प्रखंड संसाधन केंद्र चंडी में शिक्षक मनोज कुमार को 17 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था. जिसमें शिक्षक और पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि BEO के आदेश पर घूस लिया गया था.

निगरानी द्वारा किया गया FIR : निगरानी में साक्ष्य के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी की पहचान हुई. जिसके बाद निगरानी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया. वह गिरफ्तारी के डर से 16 मार्च से ही ऑफिस नहीं आ रही हैं. शिक्षा विभाग के निदेशक मनोरंजन कुमार ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है. वह थरथरी के अलावा चंडी और बेन प्रखंड की भी जिम्मेदारी संभालती थी.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!