Explore

Search

March 15, 2026 5:34 pm

भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

आरा/भोजपुर, 18 नवंबर 2025

जिलास्तरीय प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, लंबित अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) सहित राजस्व से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े सभी लंबित कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि देरी या उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई अनिवार्य है।

बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता और सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि शासन की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!