Explore

Search

March 30, 2026 4:44 am

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 318.95 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 318.95 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

अररिया। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अररिया जिले के घूरना थाना क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, निबंधन संख्या BR30AD7236 वाली कार की तलाशी के दौरान कुल 11 पैकेट में 318.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में वाहन चालक संजर आलम, निवासी कोयली थाना वीरपुर जिला सुपौल तथा उपचालक मयानंद त्रषि देब, निवासी हडिया बाड़ा थाना आरएस अररिया जिला अररिया को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!