Explore

Search

March 13, 2026 9:37 pm

समस्तीपुर में अवैध पेट्रोल का बड़ा खेल उजागर! 1100 लीटर पेट्रोल और टैंकर जब्त, दो गिरफ्तार

समस्तीपुर में अवैध पेट्रोल का बड़ा खेल उजागर! 1100 लीटर पेट्रोल और टैंकर जब्त, दो गिरफ्तार

 

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर Shivajinagar प्रखंड क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने लगभग 1100 लीटर अवैध पेट्रोल, बिना नंबर प्लेट का एक छोटा टैंकर और पेट्रोल भंडारण से जुड़े कई उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बहेरी मुख्य सड़क स्थित डुमरा मोहन पंचायत के बगधरूआ सड़क किनारे एक मकान में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध कारोबार चल रहा था। बताया जाता है कि यह मकान स्व. राजकुमार मंडल की पत्नी शांति देवी का है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां करीब छह महीने से डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही थी।
शुक्रवार सुबह एक छोटा टैंकर पेट्रोल लेकर जैसे ही मकान परिसर में पहुंचा, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। मौके से पेट्रोल से भरा टैंकर जब्त कर लिया गया और वहां मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान Khanpur थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव निवासी रामकलेश राय के पुत्र प्रिंस कुमार तथा राजा राम महतो के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कई महीनों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे और बेगूसराय से पेट्रोलियम पदार्थ लाकर यहां बेचते थे।
थानाध्यक्ष Ravindra Kumar ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मामले में प्रभारी एमओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
छापेमारी के दौरान सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में 10 टीन के ड्रम, 9 प्लास्टिक ड्रम, 56 गैलन, मोटर तथा तेल भंडारण से जुड़े कई उपकरण बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे प्रथम दृष्टया मामला पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री और भंडारण का प्रतीत होता है।
पुलिस ने संकेत दिया है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!