Explore

Search

March 12, 2026 2:33 pm

बड़ी खबर: Nishant Kumar जदयू में शामिल, दिल्ली कार्यालय में जश्न | Nitish Kumar के बेटे की एंट्री

बड़ी खबर: Nishant Kumar जदयू में शामिल, दिल्ली कार्यालय में जश्न | Nitish Kumar के बेटे की एंट्री

 

ई. निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर दिल्ली प्रदेश कार्यालय में जश्न
नई दिल्ली:
जनता दल (यूनाइटेड) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में ई. निशांत कुमार के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निशांत कुमार के पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दिल्ली में रह रहे बिहारियों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि युवा सोच और नेतृत्व के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहने वाले करोड़ों लोगों में नई ऊर्जा और उम्मीद जगी है।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार में नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक अनुभव, बेहतर कार्यशैली और जदयू की मूल विचारधारा की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उनके सक्रिय योगदान से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।
प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर निशांत कुमार का जदयू परिवार में स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा सोच और नई ऊर्जा के साथ पार्टी को नई गति मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बिहार के विकास को नई दिशा देगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप, प्रधान महासचिव राहुल मिश्रा, महासचिव पवन कुमार, गौरी शंकर, संगठन महासचिव अशोक प्रधान, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल झा, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर, उपाध्यक्ष अंश, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. एस.एन. ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!