Explore

Search

March 12, 2026 8:02 pm

बड़ी खबर: समस्तीपुर में खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

बड़ी खबर: समस्तीपुर में खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

कोकनी गांव में मक्का के खेत से महिला का शव बरामद, गले पर फंदे का निशान, पति फरार

समस्तीपुर जिले के Hasanpur थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कोकनी गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी भूट्टो राम की पत्नी सुलेना देवी (50 वर्ष) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित मक्का के खेत से बरामद किया। शव के गले पर फंदे का स्पष्ट निशान पाया गया है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से मृतका का पति घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार सुलेना देवी का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रहती थी। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। हालांकि इस मामले में फिलहाल परिजन ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही Bihar Police की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Samastipur सदर अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी Akmal Khurshid ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार पति की तलाश जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!